नई दिल्ली। दिल्ली के उत्तम नगर के चर्चित तरूण हत्याकाण्ड केस में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। द्वारका पुलिस के मुताबिक कुछ लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक और अपुष्ट जानकारी फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संबंधित सोशल मीडिया कंपनियों से संपर्क कर ऐसे अकाउंट्स और पोस्ट हटाने के लिए कहा है। अब तक पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भड़काऊ कंटेंट हटाने के लिए आईटी एक्ट की धारा 79(3)(बी) के तहत 14 टेकडाउन रिक्वेस्ट भेजी हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर 8 टेकडाउन रिक्वेस्ट भेजी गई हैं। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ लोग घटना से जुड़ी झूठी कहानियां बनाकर लोगों से पैसे भी इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे थे। 10 मार्च को एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक क्यूआर कोड के जरिए लोगों से आर्थिक मदद मांगी जा रही थी। पुलिस जांच में पता चला कि सिर्फ दो दिनों के भीतर उस संदिग्ध बैंक खाते में करीब 37 लाख रुपये जमा हो चुके थे। इसे देखते हुए पुलिस ने तुरंत संबंधित बैंक शाखा के मैनेजर को सूचना देकर खाते को फ्रीज कराने और उसमें जमा रकम पर रोक लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने एक्स पर शेयर की गई एक वीडियो को शेयर किया है। इसके साथ ही जानकारी दी है कि महिला की वीडियो 10 मार्च को डाली गई, यूट्यूब पर एक क्यूआर कोड भी डालकर मदद की अपील की गई जिसके बाद इस क्यूआर कोड से बैंक में 37 लाख रुपए आए जिसको पुलिस ने फ्रीज कर दिया। पुलिस ने साफ कहा है ये महिला आरोपियों की एक रिश्तेदार है लेकिन इस हत्याकांड में महिला का कोई रोल नही है, न ही इस महिला को पता था कि इसकी वीडियो पर कोई पैसे एकाउंट में मंगाए जा रहे है। यूट्यूब वाला लिंक डिलीट करवा दिया गया हैए जिसमें क्यूआर कोड था। द्वारका जिला पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अप्रमाणित या भ्रामक जानकारी साझा न करें, क्योंकि ऐसा करना कानूनन अपराध है। पुलिस का कहना है कि जो भी लोग अफवाह फैलाकर शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Trending
अभिभावकों को बड़ी राहत: नैनीताल जिला प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन को पारदर्शी तरीके से फीस तय करने को कहा
आम जनता अफवाहों पर ध्यान न दें- सीएम धामी: उत्तराखंड में गैस आपूर्ति को लेकर सरकार ने स्थिति की स्पष्ट
विनोद चमोली के सवाल पर नीतिगत चर्चा: निकायों को निरीक्षण का अधिकार देने से स्थानीय स्तर पर थमेगी मिलावट
भराड़ीसैंण सत्र पांचवा दिन: एलपीजी आपूर्ति के मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच नहीं बन पा रही सहमति
फिटनेस के लिए क्रॉस कंट्री रेस: योग महोत्सव के दौरान स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का नया प्रयास
बंद होने की कगार पर उत्तराखंड के 3000 स्कूल: छात्र संख्या 10 से कम होने पर भर्ती के प्रस्तावों पर संशय
यूजेवीएनएल और केंद्रीय पूल से कम मिल रही बिजली: उत्तराखंड को बाजार से महंगी बिजली खरीदने के अलावा कोई विकल्प नहीं
देहरादून न्यूज़: गैस रिफिलिंग किट और कांटे बरामद, अवैध गैस कारोबार के खिलाफ खाद्य विभाग ने कसी अपनी कमर